Accha Blog Banaane Ke Tips Tricks
नमस्कार, इस पोस्ट में हम 10 ऐसी महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में जानेंगे जो
की नये Bloggers के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। यदि आपने हाल ही में
Blogging शुरू की है या शुरू करना चाहते है, तो यह पोस्ट ख़ास तौर आप के लिए
ही है। यदि आप इन टिप्स को धयान में रखते हए Blogging करेंगे, तो नि:संदेह
एक सफल ब्लॉगर के रूप में उभर सकते हैं.
चलिए इस प्रशन का उत्तर दीजिए।
आप Blogging क्यों करना चाहते हैं ?
2 कारण ऐसें हैं , जो मूल रूप से स्पष्ट है। यह कारण है:-
पैसे कमाना और इंटरनेट की दुनिया में अपना नाम बनाना।
परन्तु सभी Bloggers इन कारणों के लिए Blogging नहीं करते। अलग-अलग
लोगों के Blogging के पक्ष में विभिन विचार हैं। कुछ लोग, दुनिया के साथ
अपने विचार सांझे करने, अपने टैलेंट या कला को उजागर करने के लिए ब्लॉगिंग
का राह चुनते है। चलिए यह तो हैं Blogging के कुछ मुख कारण, यह भी जान
लेते है की सफल Blogger बनने के लिए, कौन-कौन से लक्ष्य होने चाहिए।
- अपने ब्लॉग को बेहतरीन बनाना।
- अधिक से अधिक लोगों को अपने ब्लॉग पर लाना।
यदि यह लक्ष्य पूर्ण हों तो ब्लॉगर को काफी हद तक सफल माना जाता
है। परन्तु ऐसा क्या करें कि हमारा ब्लॉग बेहतरीन बने और जो अधिक से अधिक
लोगो को अपनी ओर आकर्षित करे।
चलिए इन लक्ष्यों की पूर्ती के लिए 10 महत्त्वपूर्ण टिप्स जानते है।
Hindi bloggers Ke Liye Mahatyapurna tips:
1. सही blogging प्लेटफार्म चुने।
जैसे किसी ईमारत की मजबूती उसकी बुनियाद पर निर्भर करती है, ठीक उसी
प्रकार किसी ब्लॉग की मजबूती ब्लॉग पब्लिशिंग platform पर निर्भर करती है।
इसलिए अपने ब्लॉग के लिए सही प्लेटफार्म चुनना बहुत जरूरी है। अलग-अलग
प्लेटफॉर्म्स के अपने अलग-अलग फीचर्स होते हैं, और आप वही प्लेटफार्म चुनना
पसंद करेंगे जो सबसे बढ़िया हो और जिसमे अधिकतम फीचर्स भी हो। मेरे हिसाब
से यदि आप ब्लोगिंग के बारे में सीरियस है तो
WordPress
सबसे बढ़िया है। अब चुनाव आपके ऊपर निर्भर करता है। आप इंटरनेट पर अलग-अलग
प्लेटफॉर्म्स के बारे में जान सकते है और उनके ढेरों रिव्यु (Review) पढ़
सकते है। जैसा की मैंने बताया कि WordPress बढ़िया है, आप इससे संभन्धित
बहुत सारी बातें हर्ष के ब्लॉग shoutmeloud.com पर जान सकते हैं।
2. सही blogging विष्य चुने।
अब विषय ही ऐसी चीज़ है, जिसको इंटरनेट पर ढूँढ़ते-ढूँढ़ते लोग आप के ब्लॉग
पर आते है। इस कारन से सही विषय का चुनाव करना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
केवल वही विष्य चुने जिनमे आपकी दिलचस्पी हो और जिन विषयों पर आप ढेरों
शब्द लिख सकें। इसके साथ में ही ऐसे विषयों पर भी विचार करें जिनके बारे
में लोग जानना चाहते है और आप भी उन विषयों को भली प्रकार से समझ लेतें
हैं। सही विष्य चुनने के लिए आप ओर मौजूदा ब्लॉग्स का विश्लेषण करें, जाने
की लोग क्या पढ़ना पसंद करते हैं, किन-किन विषयों में दिलचस्पी रखते हैं।
कुछ बहुत ही Popular विष्य हैं :-
Technology, Internet, Computer Softwares & Apps, Blogging, Poetry, Tutorials, Guides, Gadget Reviews.
Ek important suggestion yeh hain ki apla blog ek hi subject pe ho.
Bahut sare new bloggers multi-topic be blogging karke galti karte hain.
Search engine un blog ko acchi ranking deta hain, jo ek hi topic pe
hain. Ane walain dino main, aap blog ka topic kaise chayan karain
sikhenge.
3. सही ब्लॉग डिज़ाइन चुने।
हिंदी में एक कहावत है, ‘यदि आँखों ने न खाया, तो मुँह ने क्या खाना
है!’ अर्थात की यदि कोई चीज़ हमारी आँखों को ही नहीं भाएगी तो हमें भी नहीं
भाएगी। कोई भी जब हमारे ब्लॉग पर आता है तो सबसे पहले हमारे ब्लॉग का
डिज़ाइन ही उसे प्रभावित करता है। बढ़िया डिज़ाइन आँखों को भाता है और हमारा
उस ब्लॉग के बारें में अच्छा impression बनता है। इन कारणों से अपने ब्लॉग
के लिए एक बढ़िया और सादा टेम्पलेट(Template) चुने। ब्लॉग का डिज़ाइन ऐसा
होना चाहिए की दिखने में तो सुन्दर हो ही, साथ में ब्लॉग को टटोलना भी आसान
हो। (Easy Navigation). Yeh bhi sunishit kaarain ke apka blog mobiel
friendly ho. Aaj ke dino main, jyadatar user mobile se online ate hain,
isliye mobile first approach jaroori hain.
4. डोमेन नेम और होस्टिंग सर्विस का चुनाव।
डोमेन नेम और होस्टिंग ब्लॉग को प्रभावित करने वाली मुख चीज़ों में से
है। एक बढ़िया डोमेन नेम आपके ब्लॉग की ट्रैफिक को दुगना करने में सहायक
होता है। एक ऐसा डोमेन नेम चुने जो की
याद रखने में आसान, छोटा और आपके ब्लॉग के विष्य को स्पष्ट करता हो।
अब बढ़िया होस्टिंग सर्विस क्यों जरूरी है ? होस्टिंग सर्विस वह है जिसपर
आपका ब्लॉग होस्ट होता है। आपका ब्लॉग एक समय पर कितने लोग देख सकते है,
कितने समय तक देख सकते है, क्या कभी भी देख सकते है ? यह सब बातें होस्टिंग
सर्विस पर निर्भर करती है। कई होस्टिंग सर्विस पर्याप्त अपटाइम प्रदान
नहीं करती और अधिकतम टाइम आपका ब्लॉग डाउन रहता है अर्थात कोई ब्लॉग को देख
नहीं पाता। इस लिए एक ऐसी होस्टिंग सर्विस चुने जो पर्याप्त अपटाइम की
गारण्टी देती हो। Agar aap indian hosting chahte hain to
Hostgator India yah
Godaddy se kharide. Agar apko bas domain kharidna ho to, aap
ShoutMydomain is saste price main kharid sakte hain.
5. बढ़िया सामग्री डालें। (बढ़िया Content)
किसी भी ब्लॉग का राजा उसका कंटेंट (content) होता है। ब्लॉग का कंटेंट
ही है जो लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। इसलिए बढ़िया कंटेंट सफलता
का साधन है। अपने ब्लॉग के कंटेंट को बढ़िया बने के कुछ बातों का ध्यान
रखें.
- हर पोस्ट को विस्तार से लिखे।
- पोस्ट में चित्रों का प्रयोग करें। (क्योंकि एक चित्र 1000 शब्द बयान करता है)
- व्याकरण और शब्दों की गलतियों से बचें।
- हेअडिंग्स डालें, बढ़िया फॉण्ट चुने और लिस्ट आदि का प्रयोग करें
- अधिक से अधिक पोस्ट डालें।
6. SEO
अपने ब्लॉग को सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ करना बहुत जरूरी होता है। सर्च इंजन
से ट्रैफिक लाने का एकमात्र उपाय SEO है। अधिकतम नए Bloggers SEO के बारे
में नहीं जानते होते। जैसे-जैसे आप ब्लोगिंग की गहराईओं में जायेंगे इसे
भली भांति समझलेंगे। जैसे ही आप ब्लॉग बना लें, उसे अलग अलग सर्च Engines
के वेबमास्टर टूल्स (Webmaster Tools ) में सबमिट कर दें। इससे आपके ब्लॉग
के पेज सर्च इंजन में इंडेक्स (Index) हो जायेंगे।
वेबमास्टर टूल्स में
अपने ब्लॉग का Sitemap अवश्य सबमिट करें। SEO के बहुत सारे तरीके है जिनके
बारे में आप इंटरनेट पर जान सकते हैं। जैसे की ऐसे टेम्पलेट चुने जो पहले
से ही SEO के लिए डिज़ाइन किये गए हों। Agar aapko is blog ka theme pasand
aa raha hain to aap yeh bhi apne
WordPress blog ke liye yaha se kharid sakte hain.
7. Social Traffic से शुरुआत करे।
अपने ब्लॉग पर शुरूआती ट्रैफिक लाने का सबसे बढ़िया जरिया सोशल
नेटवर्किंग साइट्स हैं। फेसबुक, ट्विटर, गूगल+ आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स
से आप भारी मात्र में ट्रैफिक जुटा सकते हैं। इस लिए इन साइट्स पर एक्टिव
रहें और अपने ब्लॉग के पोस्ट इन पर शेयर करें। Blogging Communities से
जुडें। यह बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। मैं आपको अपनी ही बात बता
हूँ, मेरे ब्लॉग की 50% ट्रैफिक सोशल है और 25% योगदान इंडीब्लॉगर जैसी
सोशल Blogging कम्युनिटीज का है। Social traffic ke liye yaha se start
karain:
- Apne blog ke liye Facebook page banaye
- Apne blog ke liye Google plus page banaye
- Apne blog ke liye Twitter page banaye
8. अपने ब्लॉग की पहचान बनाएँ।
आपको अपने ब्लॉग की पहचान स्वयं बनानी होगी। बस एक ब्लॉग बना लेना और
पोस्ट करना Blogging नहीं कहलाता। यदि आपको इंटरनेट और दुसरे Bloggers के
सामने अपनी पहचान बनानी है तो यह कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकती है।
- दुसरे ब्लॉग्स पर कमेंट करें।
- दुसरे ब्लॉग्स के लिए गेस्ट पोस्ट लिखें।
- कभी भी किसी की नक़ल न करें।
- Unique कंटेंट लिखें।
- अपने ब्लॉग के लिए सभी आवश्यक pages बनायें।
- अपने दर्शकों (Visitors) की मदद के लिए संपर्क (Contact) का एक सिस्टम रखें।
- ब्लॉग में आवशयक Widgets का प्रयोग करें।
9. ब्लॉग की परफॉर्मेंस पर नज़र रखें।
ब्लॉग शुरू करने के कुछ समय बाद ही आपको ब्लॉग की परफॉर्मेंस के बारे
में जानना चाहिए। ब्लॉग की परफॉर्मेंस पर नज़र रखने के लिए कुछ टिप्स
निम्नलिखित है :-
- ब्लॉग के Analytics के बारे में जाने ,जाने की आपके ब्लॉग पर लोग
कितना समय बिताते हैं, कौन सी सामग्री देखते है, कौन से देश या शहर से आते
है और सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक का source क्या है। यह चीज़े आपके ब्लॉग को
ओर आगे बढ़ाने में सहायक होगीं।
- ब्लॉग की लोडिंग का समय कम से कम हो। Aap tools.pingdom pe loading time check kar sakte hain.
- ब्लॉग में किसी प्रकार के errors न हो।
- ब्लॉग सभी devices पर भली प्रकार से खुलता हो।
- ब्लॉग मोबाइल फ्रेंडली हो।