Unwanted email newsletters को एक click में unsubscribe करें
Unroll.me एक free web-service है जो आपके Gmail के account के साथ connect
हो जाती है और वह पूरी list show करती है जिसमे आप जान सकते हैं कि आपने
कौन-कौन से news letters को subscribe किया है और easily एक click में किसी
को भी unsubscribe कर सकते है। कुछ cases में यदि आप कुछ news letters
जैसे कि social media updates आदि को unsubscribe नहीं करना चाहते तो आप
इन्हें Rollup में add कर सकते हैं, इससे क्या होगा कि आपके एक दिन के सभी
emails consolidate करके आपको एक ही email के रूप में send कर दिए जायेंगे।
इस तरीके से आपका Inbox साफ़-सुथरा रहेगा और आपकी ढेरों emails को सँभालने
की सिरदर्दी भी कम होगी। चलिए मैं आपको बताता हूँ की unroll.me कैसे काम
करता है, परंतु उससे पहले यह intro video देखिये।Yeh Video Angrezi main
hain.
Process बहुत ही easy है। बस इन steps को follow कीजिये।
- Unroll.me पर जाइए और अपना email address enter कीजिये।
- अगले page पर वह आपसे unroll.me को आपके Gmail account को access करने के लिए authenticate करने के लिए पूछेगा।
- Authentication के बाद वह आपका Inbox scan करना शुरू करेगा और एक progress bar show करेगा।
- जब Unroll.me आपके inbox की scan finish कर दे तो आप simply “continue to next step” पर click करें।
- अगले पेज पर वह आपके सामने आपके द्वारा subscribe किये गए सभी email newsletters की list show करेगा।
- यह सभी email newsletters को unsubscribe करने के लिए कुछ समय लेगा पर यह time worthy process है।
No comments:
Post a Comment