Pages

Thursday, 12 May 2016

Affiliate Marketing क्या है ?

Affiliate Marketing क्या है ?

Affiliate Marketing, marketing का एक ऐसा तरीका है, जिसमे कोई व्यक्ति अपने किसी source, जैसे कि ब्लॉग या वेबसाइट के द्वारा, किसी अन्य कंपनी या organization के products को प्रमोट करता है या recommend करता है। इसके बदले में वह कंपनी या आर्गेनाईजेशन उस व्यक्ति को कुछ commission देती है। अलग-अलग products के हिसाब से अलग-अलग commission होती है। यह commission sale का कुछ प्रतिशत हिस्सा भी हो सकती है या कुछ निश्चित राशी भी। यह products कुछ भी हो सकते हैं, web hosting से लेकर कपड़ों या electronics तक।

Affiliate Marketing कैसे काम करती है ?

जो company या organization अपने products प्रमोट करना चाहती है, वह अपना Affiliate Program offer करती है। अब कोई अन्य व्यक्ति जैसे कोई ब्लॉग या वेबसाइट owner उस program को  join करता है, तो company या organization उसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर उनके प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए कोई बैनर या लिंक आदि देती है। अब अगले कदम में वह व्यक्ति अपने blog या website पर उस लिंक या बैनर को अलग-अलग प्रकार से लगता है। अब उस वयक्ति के ब्लॉग या वेबसाइट पर बहुत से visitors आते हैं। जब कोई visitor उस लिंक या बैनर पर click करके affiliate program offer करने वाली कंपनी या organization की वेबसाइट पर पहुँचता है और कोई चीज़ खरीदता है या किसी service के लिए sign up करता है तो उसके बदले में वह कंपनी या organization उसे commission देती है।

No comments:

Post a Comment